Home > Crime > होली की पार्टी कर घर लौट रहे युवकों की बाइक सुंदरनगर में पलटी, एक की हालत गंभीर

होली की पार्टी कर घर लौट रहे युवकों की बाइक सुंदरनगर में पलटी, एक की हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : होली की पार्टी कर घर लौट रहे रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के रहने वाले तीन युवकों की बाइक सुंदर नगर में अचानक पलट गई। शनिवार की रात हुई इस दुर्घटना में एक युवक राजकुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हुआ है। राजकुमार प्रसाद को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त राजकुमार प्रसाद और छोटू दास के साथ सुंदर नगर में एक अन्य दोस्त के यहां होली की पार्टी में गया था। होली की पार्टी अटेंड करने के बाद रात में लौट रहा था। बाइक तेज रफ्तार में थी। गाड़ी छोटू दास चला रहा था। सड़क पर बंफर नहीं देख पाया और तेज रफ्तार बाइक अचानक पलट गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा राजकुमार प्रसाद बाइक से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके सर में चोट आई है।

1 Response

Leave a Reply