Home > India > रांची नगर निगम क्षेत्र के 2.56 लाख आवासों को मिलेगा फ्री कनेक्शन

रांची नगर निगम क्षेत्र के 2.56 लाख आवासों को मिलेगा फ्री कनेक्शन


रांची नगर निगम क्षेत्र के 2.56 लाख आवासों को मिलेगा फ्री कनेक्शन
रांची के 10 लाख 30 हजार आबादी होगी लाभांवित, गरीबों के लिए कोई शुल्क नहीं

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्राथमिकता सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। हेमंत सोरेन के प्रयास से रांची नगर निगम क्षेत्र के लगभग 10 लाख 30 हजार शहरियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। इस प्रतिबद्धता को पूर्ण करने के लिए रांची नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत जलापूर्ति योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। नगर विकास विभाग द्वारा अधिसूचित जल कर के नए दर से नागरिको पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। बल्कि पहले के दर से भी कम राशि देनी पड़ेगी। अधिसूचित दर के तहत प्रथम 5 हजार लीटर पेयजल के लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। यह पूरी तरह से मुुफ्त होगा।
रांची शहर में अमृत योजना , राज्य योजना तथा एशियाई विकास बैंक द्वारा संपोषित सभी योजनाओं में निशुल्क वाटर कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान है। इन योजनाओं के लिए शहरी नागरिकों से कोई कनेक्शन शुल्क नहीं लिया जाना है। उल्लेखनीय है कि रांची नगर निगम के अंतर्गत 1,93,932 आवासों का होल्डिंग नंबर उपलब्ध है। हालांकि रांची में क्रियान्वित की जा रही पेयजलापूर्ति योजनाओं से सभी आवासों को पेयजल कनेक्शन दिया जाना है, साथ ही भविष्य को भी ध्यान में रखते हुए कुल 2 लाख 56 हजार कनेक्शन मुफ्त दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे रांची शहर के सभी लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। इसके तहत निःशुल्क जल संयोजन दिया जाना प्रक्रियाधीन है। योजानाओं के पूर्ण हो जाने तथा निःशुल्क वाटर कनेक्शन योजना समाप्त होने के बाद नया कनेक्शन लेने वालो के लिए निर्धारित कर लिया जाएगा।
निगम क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही योजनाएं
रांची निगम क्षेत्र में 2.56 लाख आवासों को निःशुल्क कनेक्शन दिया जाना है। जिसके अंतर्गत 67 हजार आवासों को वर्तमान के पेयजल वितरण प्रणाली से जल संयोजन दिया जाना है। शेष 1.89 आवासों को नयी क्रियान्वित हो रही योजनाओं से जल संयोजन दिया जाएगा।
कैसे सस्ता है निगम क्षेत्र में वर्तमान जल कर, पेयजल की बरबादी बचाने पर बलः-
जल कर का निर्धारण इस तरह से किया गया है कि निगम क्षेत्र के उपभोक्ता पेयजल बचाने के लिए प्रेरित हों । साथ ही जल के दुरूपयोग पर रोक लगाया जा सके। वर्तमान में 5 किलो लीटर पेयजल निःशुल्क है यदि कोई इतना ही पेयजल उपयोग करता है तो उससे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अगर वर्तमान दर के तहत 10 किलो लीटर पेयजल उपयोग किया जाता है तो उसे वर्तमान दर 9 रुपये प्रति किलो लीटर के हिसाब से मात्र 45 रुपये देय होंगे। क्योंकि 10 किलो लीटर में सिर्फ 5 किलो लीटर का ही पैसा लगेगा। पहले 10 किलो लीटर का 6 रुपये प्रति किलो लीटर के दर से 60 रुपये लगते थे। (पुराना अधिसूचित दर एक जून 2013 से लागू) यही नहीं पुराने अधिसूचित दर में वाटर कनेेक्शन का चार्ज भी लिया जाता था जो कि अब नहीं लिया जायेगा। इससे वाटर कनेक्शन और भी सस्ता हो जायेगा। (वर्तमान अधिसूचित दर एक जनवरी 2021 से लागू)
निशुल्क कनेक्शन के बारे में क्या कहते है शहरी नागरिकः-
हरमू रोड स्थित किशोर गंज के वाल्मिकी नगर क्षेत्र में जो जल संयोजन दिया गया है वह नया पाइप लाइन बिछा कर पुराने कनेक्शन का नियमितीकरण है। इसके लाभुकों ने अपनी प्रतिक्रिया इस तरह व्यक्त की है।
वाटर कनेक्शन का कोई पैसा नहीं लिया गयाः सुरेश राम
किशोरगंज के वाल्मिकी नगर के निवासी सुरेश राम ने कहा कि उन्हे जो वाटर कनेक्शन दिया गया है उसका कोई शुल्क नहीं लिया गया। पहल से उम्दा गुणवत्ता का शुद्ध पानी मिल रहा है इसके लिए यहा के नागरिक राज्य के नगर विकास विभाग के अभारी है।
पेयजल समस्या दूर हो गईः विष्णु राम
हरमू निवासी विष्णु राम ने कहा कि पहले तो घोर पेयजल संकट से तरस्त थे। अब नया मुफ्त वाटर कनेक्शन मिल जाने से पेयजल समस्या दूर हो गई है सबसे बड़ी बात यह है कि पानी का प्रेशर बहुत अच्छा रहता है जल कनेक्शन के लिए उनसे तथा पूरे मौहल्ले से कोई राशि नहीं ली गई है।
पहले दूर से पानी लाना पड़ता थाः तारा देवी
वाल्मीकी नगर की ही रहने वाली तारादेवी ने कहा कि पानी समय पर ठीक ढंग से मिलता है। नया निःशुल्क वाटर कनेक्शन मिल जाने से पानी ढोकर लाने की झंझट से मुक्ति मिल गई। और यहीं नहीं पानी ढोंने से जो समय बचता है उस समय का सदुपयोग घर के काम और रोजगार में करते है।
कपडा़ धोने और स्नान में मिली सहूलियतः शारदा देवी
हरमू रोड़ निवासी शरदा देवी ने कहा कि पहले मुख्य कनेक्शन से पानी लेते थे जिसके कनेक्शन के लिए पैसा देना पड़ा था वर्तमान में राज्य सरकार ने जो कनेक्शन दिया है उसके लिए कोई पैसा लिया गया। अब जहाँ पानी के समस्या का समाधान हो गया वहीं परिवार के महिलाओं को नहाने और कपड़ा धोने की सुविधा मिल गई।
चित्र परिचयः
1 सुरेश राम
2 विष्णु राम
3 तारा देवी
4 मंजू देवी

1 Response

Leave a Reply