Home > Lifestyle > Ranchi : नगर आयुक्त ने परिषद की अनुमति लिए बिना धरातल पर उतार दी 49 करोड़ रुपये की योजनाएं, मेयर ने उठाए सवाल

Ranchi : नगर आयुक्त ने परिषद की अनुमति लिए बिना धरातल पर उतार दी 49 करोड़ रुपये की योजनाएं, मेयर ने उठाए सवाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : रांची नगर निगम (Ranchi municipal corporation) में नगर आयुक्त की मनमानी जारी है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार पर अब बिना निगम परिषद की स्वीकृति लिए हुए 48 करोड़ 93 लाख 76‌ हजार 278 रुपए की लागत वाली 48 योजनाओं का टेंडर करने का आरोप लगा है। इन योजनाओं को का टेंडर निकाल दिया गया। लेकिन नगर निगम के बोर्ड को इसकी सूचना नहीं दी गई। जबकि नियम है कि बोर्ड की बैठक में इन योजनाओं को पास कराना जरूरी था। मेयर आशा लकड़ा ने शुक्रवार को इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कर आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मेयर आशा लकड़ा का कहना है कि नगर आयुक्त ने इन योजनाओं की जानकारी निगम परिषद को नहीं दी। नियमानुसार उन्हें परिषद की बैठक में इसे रखना चाहिए था। स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए थी। लेकिन बिना स्वीकृति के ही टेंडर निकाल दिए गए। अब वह इन योजनाओं की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह योजनाएं 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि से ली गई हैं। मेयर का कहना है कि अब नगर आयुक्त निगम परिषद पर घटनोत्तर स्वीकृति का दबाव क्यों डाल रहे हैं।

Leave a Reply