Home > Crime > Purse Snatching : बिष्टुपुर और बर्मामाइंस मे छिनताई की घटना अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Purse Snatching : बिष्टुपुर और बर्मामाइंस मे छिनताई की घटना अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जमशेदपुर : ( Purse Snatching) बिष्टुपुर और बर्मामाइंस में सोमवार को हुई छिनताई की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इन दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार बदमाशों में उलीडीह थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 13 का रहने वाला अर्सलान अंसारी और मानगो थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 13 का रहने वाला नावेद है।

इसे भी पढ़ें –Ruckus In MGM : बिस्टुपुर स्थित अपने ससुराल में जली महिला की MGM अस्पताल में मौत के बाद बवाल, महिलाओं ने एक आरोपी की पकड़ कर की पिटाई + VDO 

Purse Snatching: अर्सलान अंसारी का है आपराधिक इतिहास 

सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने एसएसपी ऑफिस में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अर्सलान अंसारी का आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ मानगो थाने में हत्या का प्रयास और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। सिटी एसपी ने बताया कि सोमवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक महिला से छिनताई हुई थी। बदमाशों ने महिला का बैग छीन लिया था। इस बैग में मोबाइल, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड आदि था। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि दो बदमाश मरीन ड्राइव पर स्थित एक मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में हैं। इनके पास स्कूटी भी थी। पुलिस ने यहां छापामारी कर दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कीनन स्टेडियम के सामने अंजाम दी थी घटना

Purse Snatching: बदमाशों से बरामद माल

Purse Snatching: बदमाशों से बरामद माल

इन्हीं दोनों बदमाशों ने बिष्टुपुर में कीनन स्टेडियम के पास महिला से छिनताई की घटना को अंजाम दिया था। यही नहीं बर्मामाइंस में भी छिनताई की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों बदमाशों के पास दोनों घटनाओं में छीना गया पर्स बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान में महिला के पास से पकड़ा गया काले रंग का बैग और एक बैंगनी रंग का बैग, प्रिया साहू नामक महिला का आधार कार्ड, जिसके साथ छिनताई हुई थी। सफेद रंग का चार्जर, यूको बैंक का डेबिट कार्ड, महिला का मेकअप का सामान, दो लिपस्टिक और एक फाउंडेशन क्रीम, एक सफेद रंग की स्कूटी और काले रंग का वीवो कंपनी का एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Ranchi Robbery Case: रांची में हथियारबंद डकैती का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये नकद बरामद

Leave a Reply