Home > Crime > मानगो में विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति से लूट, घटना में शामिल दिल्ली के दो युवकों को भेजा गया जेल

मानगो में विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति से लूट, घटना में शामिल दिल्ली के दो युवकों को भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले देवेंद्र प्रसाद से लूट हुई है। इस मामले में देवेंद्र प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनके 5 हजार रुपए लूट लिए गए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो पुलिस को घटना से संबंधित एक वीडियो मिला। इसमें जो इस वक्त घटना को अंजाम देने वाले युवक को बाइक पर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने पता लगाया तो यह दोनों युवक पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर के जखीरा पुल के पास रहने वाले इमरान उर्फ गुड्डू और गुलाब हैं। वीडियो में दोनों युवक लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवक को अपनी गाड़ी में बैठा कर ले जाते हुए दिखे थे। पुलिस ने शुक्रवार को इमरान और गुलाब को छापामारी कर गिरफ्तार किया। पहले तो दोनों आरोपी आनाकानी कर रहे थे। लेकिन जब उन्हें पुलिस ने वीडियो दिखाया तब उन्होंने कहा कि उन्होंने लूट की घटना करने वाले युवक को सिर्फ लिफ्ट दी थी। पुलिस ने इमरान और गुलाब को साकची के एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने इन दोनों युवकों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। साथ ही लूटे गए रुपयों में से 1050 रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

1 Response

Leave a Reply