Home > Crime > जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल से कैदी वार्ड से इमरजेंसी वार्ड इलाज के लिए ले जाते समय एक विचाराधीन कैदी फरार+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची के एमजीएम अस्पताल से कैदी वार्ड से इमरजेंसी वार्ड इलाज के लिए ले जाते समय एक विचाराधीन कैदी फरार+ वीडियो

न्यूज बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: साकची के एमजीएम अस्पताल से कैदी वार्ड से इमरजेंसी वार्ड इलाज के लिए ले जाते समय एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। विचाराधीन कैदी शाम 7:00 से 7:30 बजे के बीच भागा है। फरार हुए विचाराधीन कैदी का नाम मोहम्मद शमीम है। वह मुसाबनी थाने से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुआ था और उसे जेल भेजा गया था। वह घाटशिला जेल में था। वहां से घुटने के इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके घुटने में तकलीफ थी।
जवान को धक्का देकर भागा कैदी
गुरुवार की रात उसे इलाज के लिए जब इमरजेंसी वार्ड में ले जाया जा रहा था। तभी वह साथ में मौजूद जवान को धक्का देकर फरार हो गया। उसे 30 जून को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही साकची थाना प्रभारी कैदी वार्ड पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।
हथकड़ी लगी थी या नहीं जांच में जुटी पुलिस
साकची थाना के सब इंस्पेक्टर परवेज आलम ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वह हथकड़ी में था या हथकड़ी खुली हुई थी। वह कैसे भागा है। उसे कैदी वार्ड से एमजीएम के इमरजेंसी वार्ड में ले जाते समय कितने जवान उसके साथ थे। इस सब की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार हुए विचाराधीन कैदी को पकड़ लिया जाएगा।

ससाकची थाना के सब इंस्पेक्टर परवेज आलम

1 Response

Leave a Reply