Home > Jamshedpur > पोस्तो नगर के रहने वाले कार्तिक शर्मा की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, 3 चोरों को किया गिरफ्तार

पोस्तो नगर के रहने वाले कार्तिक शर्मा की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, 3 चोरों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के पोस्तो नगर के रहने वाले कार्तिक शर्मा की दुकान में चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने रामनगर के रहने वाले रवि तानसेय, हरहरगुट्टू के रहने वाले गौतम महतो और कीताडीह के रहने वाले नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गया बाट बरामद कर लिया है। इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन भी जब्त किया गया है। लिखा पढ़ी करने के बाद बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कार्तिक शर्मा की दुकान से चोर नकदी समेत हजारों का सामान पार कर ले गए थे।
इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर कोर्ट के गेट पर पुलिस ने एक अधिवक्ता से मांगा आईकार्ड, मचा बवाल

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply