Home > Crime > Gurabanda : गुड़ाबांदा के बारुण मुठी पहाड़ पर पन्ना का अवैध खनन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अवैध पन्ना के साथ किया गिरफ्तार, एक मजदूर की हुई थी मौत

Gurabanda : गुड़ाबांदा के बारुण मुठी पहाड़ पर पन्ना का अवैध खनन कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अवैध पन्ना के साथ किया गिरफ्तार, एक मजदूर की हुई थी मौत

गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के बारूणमुठी पहाड़ पर अवैध पन्ना खनन का काम हो रहा है। अवैध पन्ना खनन करने के आरोप में पुलिस ने गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के हटियापाटा के रहने वाले देवाशीष प्रधान और एक अन्य आरोपी कुमड़ासोल के खड़ियाडीह टोला के रहने वाले राहुल प्रसाद मुंडा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देवाशीष प्रधान के पास से 25 ग्राम अवैध पन्ना पत्थर जबकि राहुल प्रसाद मुंडा के पास से 47 ग्राम अवैध पन्ना पत्थर बरामद किया है। इन दोनों के खिलाफ हटियान गांव के कार्तिक सरदार ने शिकायत की थी। कार्तिक सरदार ने पुलिस को बताया था कि यह दोनों उसके बेटे गंगाराम सरदार उर्फ झाबु सरदार से अवैध पन्ना खनन कराते थे और 30 दिसंबर को खनन के दौरान पहाड़ी के पत्थर में दबाकर गंगाराम सरदार उर्फ झाबू सरदार की मौत हो गई थी। देवाशीष प्रधान गंगाराम सरदार उर्फ झाबू सरदार के बेटे के शव को लेकर उसके घर पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में ना बताने को कहा। साथ ही मृतक का जल्द अंतिम संस्कार करने को कहा। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद मृतक के शव को जलाकर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की गई। पुलिस ने जला हुआ शव भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply