Home > Crime > महेवाघाट में छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महेवाघाट में छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी ज़िले के महेवाघाट में छात्रा से छेड़खानी की के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा को गंभीर धाराओं में तरमीम करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखा पढ़ी करके चालान न्यायालय भेज दिया है। मामला महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र का है। यहां महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक दलित छात्रा छेड़खानी से परेशान होकर मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। छात्रा ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

यह भी पढें – कौशांबी की बेटी सुनीता ने जीता सिल्वर मेडल, जनपद का नाम किया रौशन

इस वीडियो में उसने पुलिस पर कार्रवाई नही करने का भी आरोप लगाया। छात्रा के मुताबिक पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नही किया जिससे वह थाना से ही छोड़ दिया गया। थाना से छूटने के बाद आरोपी युवक महेंद्र सिंह उर्फ खानू सिंह मनबढ़ हो गया और आए दिन घर आकर छेडख़ानी करता और गाली भी देता है। छात्रा का आरोप था कि छेडख़ानी के चलते वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। इससे उसकी पढ़ाई बाधित हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक न्यूज चैनल में खबर दिखाए जाने के बाद हरकत में आई महेवाघाट पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज किया। दलित छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा को धारा 354 आईपीसी और 7/8 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)5क और 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट तरमीम कर आरोपी युवक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ लिखा पढ़ी करके उसका चालान न्यायालय भेज दिया है।
क्या बोले एसपी
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर के मुताबिक महेवाघाट थाना क्षेत्र में एक घटना हुई थी। इसमें पीड़िता की तहरीर के आधार पर उस पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में 279, 504,506 आईपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पीड़िता ने बयान दिया कि उसके साथ छेड़खानी की घटना हुई है। इस पर मुकदमा को धारा 354 आईपीसी और 7/8 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)5क और 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट तरमीम कर आरोपी युवक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

You may also like
सरायअकिल में दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के फ़रार आरोपी कथा वाचक की चल अचल संपत्ति होगी कुर्क
मंझनपुर के बाजापुर गांव के पास दारु के नशे में कार चला रहे लोगों ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा
दुष्कर्म के आरोपी की हाईकोर्ट से जमानत ना हो इसलिए जानें कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने ऐसा क्या किया कि एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी के पैरों तले खिसक गई जमीन
महेवाघाट में सरकारी दवाओं के साथ युवक गिरफ़्तार