Home > Crime > जमशेदपुर : परसुडीह के बारीगोड़ा में युवक की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने की एसएसपी से शिकायत, जांच की मांग

जमशेदपुर : परसुडीह के बारीगोड़ा में युवक की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने की एसएसपी से शिकायत, जांच की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में एक युवक आशुतोष उर्फ गुड्डू ने हत्या कर ली थी। उसके परिजन सोमवार को साकची स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचे हैं। एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। आशुतोष के चाचा विजय कुमार ने बताया कि उसके पड़ोसियों ने छेड़खानी के झूठे केस में फंसा दिया था। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर ले गई थी। पुलिस आए दिन उसे टॉर्चर करती थी। इसी के चलते आशुतोष ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक युवक विशाल तिवारी पहले से ही जेल में है। उनका कहना है कि इस मामले में आशुतोष निर्दोष था। इसके बावजूद पुलिस लगातार उसे परेशान कर रही थी। आशुतोष की मां इंदू देवी भी विजय कुमार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची थी। उनकी मांग है कि पुलिस मामले की जांच कराए और जो भी दोषी पुलिस अफसर हैं उन पर कार्रवाई हो।

Leave a Reply