Home > Crime > Patamda Road Accident : टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

Patamda Road Accident : टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, कई घायल

Jamshedpur: (Patamda Road Accident)पटमदा-आसनबनी मुख्य मार्ग पर पाती पानी काली मंदिर के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक टेंपो और बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। (Patamda Road Accident)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Fraud : आमबागान में SS इन्फोटेक में बोड़ाम के कई विद्यार्थियों के खाते से निकाल लिया पैसा, हंगामा होने पर वापस लौटाया+VDO


Patamda Road Accident : मौके पर तीन की मौत, कई घायल

Patamda Road Accident : घायल को इमरजेंसी ले जाते परिजन

Patamda Road Accident : घायल को इमरजेंसी ले जाते परिजन

इस दुर्घटना में 28 वर्षीय नसीम अंसारी और उसकी 12 वर्षीय बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 22 वर्षीय तनवीर मोमिन ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। वह बाइक चला रहा था। तनवीर का साथी अफजल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने पहले ब्रह्मानंद अस्पताल पहुंचाया, फिर हालत नाजुक होने पर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।


शादी समारोह में जा रहा था परिवार


मृतकों और घायलों के परिजन सज्जाद अंसारी ने बताया कि वे पुरुलिया में होने वाली एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। हादसे में आसमां बीबी और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी हाफिया परवीन का पैर टूट गए हैं। टेंपो चालक जमील अंसारी भी बुरी तरह जख्मी हो गया।


डिमना लेक घूमकर लौट रहे थे बाइक सवार


बाइक सवार तनवीर मोमिन अपने छह दोस्तों के साथ डिमना लेक घूमने गया था। लौटते समय, उनकी बाइक काले रंग की स्प्लेंडर और सामने से आ रहे टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रहे उसके दोस्तों ने परिजनों को फोन पर सूचित किया।


हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी गंभीरता


हादसे के दौरान बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं। अफजल अंसारी को गंभीर स्थिति में रिम्स रांची रेफर किया गया है।


घायलों का इलाज जारी


इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply