Home > Crime > महाराष्ट्र में अब सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे देवेंद्र फडणवीस, होगा शपथग्रहण

महाराष्ट्र में अब सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे देवेंद्र फडणवीस, होगा शपथग्रहण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी ऊंट और भाजपा की तरफ बैठ गया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के देवेंद्र फडणवीस सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।‌ इसके लिए देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा विधायकों की एक बैठक की। दावा पेश करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह का निर्धारण होगा।
उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ी
मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के साथ ही उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद की सदस्यता भी त्याग दी है। उन्होंने फेसबुक लाइव के जरिए शिव सैनिकों को संबोधित भी किया और कहा कि कोई भी शिवसैनिक सड़क पर नहीं उतरेगा। सभी धैर्य और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply