Home > Crime > Murder In Kapali : सोनारी के युवक की कपाली में हत्या, परिजनों ने रोड जाम कर किया बवाल

Murder In Kapali : सोनारी के युवक की कपाली में हत्या, परिजनों ने रोड जाम कर किया बवाल

जमशेदपुर : ( Murder In Kapali) सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी में कमारगोड़ा में सोनारी के रहने वाले युवक शिवम कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। शिवम कुमार सिंह का शव नाले के पास खाली प्लाट में खजूर के पेड़ के नीचे से बरामद हुआ। शिवम कुमार सिंह सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती का रहने वाला था। युवक की हत्या गला रेत कर की गई। ( Murder In Kapali) 

इसे भी पढ़ें – Arresting In Burmamains Firing : बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में दो गुटों के बीच संघर्ष के मामले में पांच युवक गिरफ्तार

Murder In Kapali : घटनास्थल से शराब की बोतल व बाइक बरामद

Kapali Murder : मृतक के परिजन

Murder In Kapali : मृतक के परिजन

शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतलें, सिगरेट का डिब्बा, दो जोड़ी चप्पल, पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद की है। एक बाइक भी वहां खड़ी मिली है। यह मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स है। बताते हैं कि कमारगोड़ा के लोग गुरुवार को सुबह उठे तो देखा कि खजूर के पेड़ के नीचे एक शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी कपाली ओपी पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में शव मिलने की सूचना जंगल की आग की तरह फैल गई।

सोनारी के लोग भी शव देखने गए तो उन्होंने शव की पहचान शिवम के रूप में की। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की घटना के बाद जमकर बवाल किया। सोनारी डोबो मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया गया। जाम लगने से लोग परेशान हो गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों की मांग थी कि मुआवजा दिया जाए। साथ ही हत्यारोपियों का जल्द पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाए। बाद में पुलिस पहुंची और समझा बुझा कर किसी तरह जाम हटाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हत्या की इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

You may also like
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Ranchi Robbery Case: रांची में हथियारबंद डकैती का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये नकद बरामद

Leave a Reply