Home > Crime > Moblynching : चाकुलिया में ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पीट-पीट कर मार डाला, एक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम दूसरे की एमजीएम अस्पताल में मौत

Moblynching : चाकुलिया में ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पीट-पीट कर मार डाला, एक ने घटनास्थल पर तोड़ा दम दूसरे की एमजीएम अस्पताल में मौत

जमशेदपुर : चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव में मॉब लिंचिंग (Moblynching) की घटना हुई है। ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पीट पीट कर मार डाला है। बताते हैं कि एक युवक कुशक बेहरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दूसरा युवक भोलानाथ महतो घायल था। उसे इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोलानाथ महतो चाकुलिया के ही जीरा पाड़ा का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें – Jubilee Park : साकची में संस्थापक दिवस को लेकर के जुबिली पार्क के गेट हुए बंद, वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी+ VDO

 Moblynching : जोड़सा गांव में चोरी करने गए थे युवक

Moblynching : एमजीएम से भोलानाथ महतो

Moblynching : एमजीएम से भोलानाथ महतो

घटना के बाद से पुलिस घटनास्थल पर डटी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों चोर जोड़सा गांव के हरगोविंद के घर बकरी चोरी करने गए थे। ये दोनों युवक रात तकरीबन दो बजे जोड़सा गांव में चोरी करने गए थे। इसी के बाद वहां यह पकड़े गए और भीड़ ने इनके साथ मारपीट की। चाकुलिया पुलिस शनिवार की सुबह सात बजे दोनों युवकों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गई थी। यहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया था। जबकि दूसरे युवक को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां से तीन बकरी चोरी कर यह लोग भाग रहे थे। हरगोविंद ने बताया कि एक बकरी के गले में घंटी बंधी थी। वह आवाज करने लगी तो हरगोविंद की नींद खुल गई। उन्होंने बकरी चोरों का पीछा किया।

चोरों ने हरगोविंद पर कर दिया था हमला 

इसके बाद चोरों ने हरगोविंद पर हमला कर दिया। हरगोविंद ने बचाव के लिए शोर मचाया तो ग्रामीण टूट पड़े और लाठी डंडों से पीट पीट कर बकरी चोरों को मार डाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर चाकुलिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। Moblynching 

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply