Home > Koushambi > विधायक के सपनों को किया जाएगा साकारः पूजा पाल

विधायक के सपनों को किया जाएगा साकारः पूजा पाल

वृद्धजन आश्रम मंझनपुर में फल वितरित कर मनाई गई विधायक स्व. राजू पाल की पुण्यतिथि
इमरान हैदर रिजवी, कौशाम्बी : मंझनपुर स्थित वृद्धजन आश्रम में बुधवार को स्व. विधायक राजू पाल की 18वीं पुण्यतिथि गरीब एवं असहाय मदद दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान वृद्धजनों में फल वितरित किया गया। साथ ही 43 इंच की एक एलईडी भी दी गई। चायल विधायक पूजा पाल की अगुवाई में उपस्थित लोगों ने स्व. विधायक राजू पाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पूजा पाल ने विधायक स्व. राजू पाल की जीवनी का बखान किया। उन्होंने बताया कि विधायक ने हमेशा गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों की मदद की। उनका सपना था कि हर कोई बिना डरे, पूरी स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन व्यतीत करें। इसके लिए उन्होंने हर गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाने में मदद की। आज वह नहीं हैं, लेकिन उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके विचारों एवं गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का काम किया जा रहा है, जो आजीवन जारी रहेगा। उन्होंने वृद्धजनों से कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साथ ही उनकी हर जरूरत को पूरा करने की बात कही। इस दौरान रमेश पाल, वेद प्रकाश, बलराम पाल, प्रकाश पाल आदि ने अपने विचार रखते हुए स्व. विधायक राजू पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं वृद्धजन आश्रम संचालक आलोक राय ने विधायक पूजा पाल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुरेश पाल, राजकमल पाल, लवकुश पाल, प्रदीप चैधरी, गोलू केशरवानी, अजीत पाल, श्रीकांत पाल, श्याम सिंह, गुड्डू नाटे, अनुज उर्फ बब्लू पाल, पप्पू प्रधान बसेढ़ी, देवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें – दुनिया भर की 7700 स्क्रीन पर शाहरुख खान की ‘पठान’ की धमाकेदार रिलीज

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply