Home > Jamshedpur > विधायक सरयू राय ने बारीडीह के रीक्रिएशन क्लब में आयोजित किया भारतीय जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह

विधायक सरयू राय ने बारीडीह के रीक्रिएशन क्लब में आयोजित किया भारतीय जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने रविवार को बारीडीह में रीक्रिएशन क्लब में भारतीय जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया। विधायक सरयू राय का रविवार को जन्मदिन भी था। इसे लेकर समारोह में आए कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों ने विधायक सरयू राय को जन्मदिन की बधाई भी दी। विधायक सरयू राय ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में रामार्चा पूजा में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। विधायक सरयू राय ने कहा कि रामार्चा पूजा में काफी भीड़ जुटी थी। लगभग 80 हजार के करीब लोग आए थे। इन सब लोगों को बुलाने में कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने रामार्चा पूजा का कार्ड बांटा था। कार्यकर्ता ही प्रसाद वितरण के काम में भी लगे थे। सरयू राय ने बताया कि कार्यकर्ता मिलन समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है गया है कि वह क्षेत्र में जाएं और जनता की समस्याएं हल करें।

इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना क्षेत्र के हिल व्यू कॉलोनी में एक किशोर पर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने बरामद किया खोखा

You may also like
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा
Jamshedpur SSP News : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे का किया अभिनंदन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!