Home > Crime > Jamshedpur: शास्त्री नगर में बैकुंठ नाथ मंदिर के पास खड़े ऑटो को बदमाशों ने जला डाला, ₹60 हजार का हुआ नुकसान

Jamshedpur: शास्त्री नगर में बैकुंठ नाथ मंदिर के पास खड़े ऑटो को बदमाशों ने जला डाला, ₹60 हजार का हुआ नुकसान

सीसीटीवी के सहारे बदमाशों का पता लगा रही पुलिस 

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में ब्लॉक नंबर एक स्थित बैकुंठ नाथ मंदिर के पास खड़ी आटो में कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग लगने के बाद ऑटो धू-धू कर जल गया। ऑटो जलने से लगभग 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। यह ऑटो संदीप का था। संदीप ने बताया कि ऑटो चला कर वह अपनी रोजी-रोटी कमाते थे। लेकिन किसी ने इसमें आग लगा दी। अब उनकी यह रोजी-रोटी भी छिन गई है। इससे उन्हें काफी परेशानी होगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी के जरिए उन बदमाशों का पता लगाया जा रहा है जिन्होंने ऑटो में आग लगाई है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply