Home > Crime > बिरसा नगर में पत्थर से हमला कर एक व्यक्ति से लूट लिए ₹5000, प्राथमिकी दर्ज

बिरसा नगर में पत्थर से हमला कर एक व्यक्ति से लूट लिए ₹5000, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर नगर थाना क्षेत्र में जोन नंबर दो के रहने वाले प्रीतेश कुमार पर हमला कर 5000 रुपए लूट लिए गए हैं। इस मामले में प्रीतेश के आवेदन पर पुलिस ने जोसेफ पीटर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रीतेश बिरसा सेवा दल के सदस्य हैं। शाम 6:00 बजे सेवा दल की बैठक थी। वह बैठक में गए थे और वहां से निकलकर अकेले घर जा रहे थे। तभी जोसेफ ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ तीन अन्य युवक थे। सभी ने गाली-गलौज की और पत्थर से सर पर हमला कर सर फोड़ दिया और उनकी जेब से 5000 रुपए निकाल कर फरार हो गए। जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply