Home > Crime > जमशेदपुर : खबर प्रकाशित होने पर एमजीएम प्रबंधन को आया होश, ठीक कराया इमरजेंसी का रास्ता

जमशेदपुर : खबर प्रकाशित होने पर एमजीएम प्रबंधन को आया होश, ठीक कराया इमरजेंसी का रास्ता

रास्ता ऊबड़-खाबड़ होने से अटक जाता था स्ट्रेचर, तड़प जाते थे घायल
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में जाने वाले गेट पर रास्ता काफी खराब हो गया था। यह रास्ता ऊंचा नीचा हो गया था। इस वजह से घायलों को काफी तकलीफ होती थी। यहां स्ट्रेचर का पहिया अटक जाता था और स्ट्रेचर वहां स्थित ऊंचे ढांचे से टकरा जाता था। इससे घायल दर्द से तड़प जाता था। उसे काफी परेशानी होती थी। इस संबंध में लोगों ने कई बार एमजीएम प्रबंधन से शिकायत की थी। स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर में भी शिकायत की गई थी। लेकिन, कोई इधर ध्यान नहीं दे रहा था। रास्ते को ठीक नहीं कराया गया था। इसके बाद मीडिया में खबर प्रकाशित हुई तब एमजीएम प्रबंधन को होश आया और रास्ते को ठीक कराया गया।

Leave a Reply