Home > Crime > Jamshedpur : परसूडीह में गला दबाकर गर्भवती विवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

Jamshedpur : परसूडीह में गला दबाकर गर्भवती विवाहिता की हत्या, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के कीनूडीह गांव में 22 वर्षीय विवाहिता अनीता हांसदा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। मायके पक्ष की तरफ से अनीता की मां सुंदर नगर इलाके की फूलो हांसदा के आवेदन पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में विवाहिता के पति ईश्वर सोरेन, ससुर रेंटा सोरेन और सास राममुनि सोरेन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने विवाहिता के पति ईश्वर सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता के भाई विश्व हांसदा का कहना है कि 4 साल पहले अनीता और ईश्वर सोरेन का प्रेम विवाह हुआ था। लेकिन, ससुराल में अनीता को प्रताड़ित किया जाता था। उसका पति भी उसे प्रताड़ित करता था। अनीता ने कुछ देर पहले व्हाट्सएप पर अपने भाई को मैसेज किया कि उसके पति को मत छोड़ना। इसके बाद, मायके वालों ने अनीता को फोन लगाना शुरू किया। लेकिन, फोन नहीं उठा। बाद में जानकारी मिली कि अनीता ने फांसी लगा ली है। लेकिन जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो देखा कि अनीता की लाश नीचे पड़ी थी। उधर उसके पति का कहना है कि अनीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने ईश्वर सोरेन को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply