Home > India > राजधानी को 50 मेगावाट कम मिली बिजली, कई इलाके में लोड शेडिंग

राजधानी को 50 मेगावाट कम मिली बिजली, कई इलाके में लोड शेडिंग

राजधानी को 50 मेगावाट कम मिली बिजली, कई इलाके में लोड शेडिंग
लगातार चल रही बिजली कटौती से लोग परेशान, कोकर समेत कई इलाकों में लग रहे बिजली के कट
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
लगभग एक महीने से लगातार चल रही लोड शेडिंग से राजधानी के लोग आजिज आ गए हैं। मंगलवार को भी राजधानी को 50 मेगावाट बिजली कम मिली है। अमूमन राजधानी को 270 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है। लेकिन, 220 मेगावाट बिजली मिली है। इस वजह से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को मजबूरी में लोड शेडिंग करनी पड़ रही है।
रोटेशन के हिसाब से कोकर, हरमू, लालपुर, बरियातू आदि इलाके में लोड शेडिंग हुई है। बरियातू इलाके में सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली कटी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शांति नगर में 10:00 बजे से बिजली कटी। लगभग एक घंटे बाद बिजली आई। इसी तरह बहू बाजार एरिया में सुबह से ही बिजली की आवाजाही चलती रही। आधे घंटे बिजली आती तो एक घंटे के लिए गोल हो जाती। पिस्का मोड़ इलाके में रात लगभग 8:00 बजे बिजली काटी गई। लगभग ढाई घंटे तक लोड शेडिंग चली। बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह शाम कोकर के शिव शक्ति नगर,सुंदर विहार कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में तीन से चार घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। अधिकारियों ने कहा था कि रविवार से लोड शेडिंग बंद हो जाएगी। मगर, ऐसा नहीं हो सका है।
इन दिनों डीवीसी कमांड एरिया में बिजली संकट चल रहा है। इसके अलावा झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि एनटीपीसी का बाढ पावर प्लांट व परली पावर प्लांट में बिजली उत्पादन में कमी आई है। राज्य को एनटीपीसी से 110 मेगावाट और सरली परली पावर प्लांट से 60 मेगावाट बिजली कब मिल रही है। इस तरह, राज्य को 170 मेगावाट बिजली मिल रही है।

1 Response

Leave a Reply