Home > Education > Jamshedpur: दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा नहीं लेकर अपने छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा कोल्हान विश्वविद्यालय, छात्रों के सब्र का बांध टूटा

Jamshedpur: दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा नहीं लेकर अपने छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा कोल्हान विश्वविद्यालय, छात्रों के सब्र का बांध टूटा

कोल्हान विश्वविद्यालय में दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा की मांग, साकची में कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा नहीं लेकर अपने छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा है। दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा नहीं होने पर कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र प्रतियोगिता परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा में फॉर्म भरने में समस्या हो रही है। अब इसे लेकर छात्रों ने विरोध का झंडा बुलंद कर दिया है। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन ने नगर प्रभारी शुभम झा के नेतृत्व में साकची में कोल्हान विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

गुरुवार को हुए इस प्रदर्शन के बाद कुल सचिव को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें मांग की गई है की कोल्हान विश्वविद्यालय में दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा ली जाए। शुभम कुमार झा ने बताया कि साल 2017 में जब से सेमेस्टर सिस्टम लागू हुआ है। पहले जेनरिक पेपर की परीक्षा लगातार हो रही है। लेकिन, दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा नहीं हो रही है। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स यूनियन ने एलान किया है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के छात्रों को एकत्र कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। छात्रों ने राज्यपाल को भी ज्ञापन भेज कर दूसरे जेनेरिक पेपर की परीक्षा कराने की मांग की है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply