Home > Jamshedpur > लगातार हो रही बारिश से खतरे के निशान के करीब पहुंची खरकाई, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

लगातार हो रही बारिश से खतरे के निशान के करीब पहुंची खरकाई, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश के चलते खरकई नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। खरकई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर है। नदी का वर्तमान जलस्तर 128. 90 है। खरकाई नदी खतरे के निशान से महज .10 मीटर ही कम है। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। कदमा, बागबेड़ा, भुइयांडीह, कल्याण नगर, शास्त्री नगर, मानगो और जुगसलाई आदि में नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आश्रय गृह तैयार कर लिए गए हैं। लाइफ सेविंग जैकेट, नाव, मेडिकल किट आदि का इंतजाम किया जा रहा है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर प्रखंड के अधिकारियों को हालात पर निगाह रखने और एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें – मानगो के सुभाष कॉलोनी में भयंकर जलभराव के चलते आवागमन नहीं कर पा रहे सुभाष कॉलोनी के लोग, नगर निगम नहीं हल कर पा रहा समस्या

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

1 Response

  1. Pingback : बागबेड़ा में आई बाढ़, नई बस्ती के 30 घर डूबे, मचा हड़कंप – News Bee

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!