Home > Jamshedpur > Jamshedpur : साकची स्थित कार्यालय में झामुमो ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, आमबागान में किया माल्यार्पण+ वीडियो

Jamshedpur : साकची स्थित कार्यालय में झामुमो ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, आमबागान में किया माल्यार्पण+ वीडियो

जमशेदपुर: साकची स्थित झामुमो के कार्यालय में झामुमो नेताओं ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस मौके पर झामुमो के नेता शेख बदरुद्दीन और प्रमोद लाल समेत अन्य नेता मौजूद थे। झामुमो नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद के नारे लगाए।

इसके बाद झमुमो नेता जुलूस की शक्ल में आम बागान मैदान पहुंचे। यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर शेख बदरुद्दीन ने कहा कि सभी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नक्शे कदम पर चलना चाहिए। उन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने देश की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज बनाई थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस हम सभी के लिए एक सम्मानित हस्ती हैं।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply