Home > Education > जैट का कट ऑफ मार्क्स हुआ जारी, महिला उम्मीदवारों के लिए कम किया गया कटऑफ

जैट का कट ऑफ मार्क्स हुआ जारी, महिला उम्मीदवारों के लिए कम किया गया कटऑफ

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जैट ( जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट) 2023 के लिए कट ऑफ मार्क्स की घोषणा कर दी है। संस्थान के अधिकृत वेबसाइट पर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट व बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के उक्त दोनों कोर्स की जानकारी साझा की है। एक्सएलआरआइ प्रबंधन के अनुसार इस बार जैट 2023 में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के पुरुष उममीदवारों के लिए कटऑफ 93 पर्सेंटाइल तय किया गया है, वहीं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की महिला उम्मीदवारों के लिए यह 91 पर्सेंटाइल तय किया गया है। साथ ही ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ही नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ मार्क्स 90 पर्सेंटाइल जबकि नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड की महिला उम्मीदवारों के लिए 88 पर्सेंटाइल अंक तय किये गये हैं। इधर, बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के पुरुष इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए समग्र कट ऑफ 95 प्रतिशत है। जबकि, महिला इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए यह 92 प्रतिशत है. नॉन इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के पुरुष आवेदकों को बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए 95 पर्सेंटाइल जबकि नॉन इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि की महिलाओं के पास 92 पर्सेंटाइल तय किया गया है।
कट ऑफ 2O23 (पर्सेंटाइल)
बीएम-
वीए-डीएम-क्यूए-कुल
जनरल इंजीनियर पुरुष- 75-75-85-95
महिलाएं 75-75-80-92
सामान्य गैर-इंजीनियर पुरुष 75-75-85-95
महिलाएं 75-75-80-92
———-
ह्यूमन रिसोर्स मनेजमेंट
वीए-डीएम-क्यूए-कुल
जनरल इंजीनियर पुरुष-90-75-75-93
महिलाएं- 90-75-65-91
सामान्य गैर-इंजीनियर पुरुष- 90-75-70-90
महिलाएं- 90-75-60-88
—————–
शिक्षा में महिलाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास : प्रो. विश्व वल्लभ
जैट 2023 के संयोजक प्रो. विश्व वल्लभ ने कहा कि एक्सएलआरआइ द्वारा महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की अपनी परंपरा रही है। इस परंपरा को जारी रखते हुए इस साल भी पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में महिला उम्मीदवारों का कटऑफ मार्क्स कम रखा गया है. कहा कि “विविधता बढ़ाने के लिए, बीएम और एचआरएम दोनों कार्यक्रमों के लिए गैर-इंजीनियरिंग उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों का कट ऑफ कम किया जाता है। एक्सएलआरआई एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार संस्थान होने के नाते, वंचित समुदायों को भी कम कटऑफ आवंटित किया गया है।
छह फरवरी को भेजी जायेगी इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर
एक्सएलआरआइ जमशेदपुर व दिल्ली दोनों ही ब्रांच में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को छह फरवरी को कॉल लेटर भेजी जाएगी। एक्सएलआरआइ के दोनों परिसरों के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 2023-2025 में एडमिशन के लिए करीब 2500-3000 उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा. पीजीडीएम (जीएम) कार्यक्रम के इंटरव्यू अंतिम चरण में हैं. आईईवी और डबल मास्टर प्रोग्राम जैसे कार्यक्रमों के लिए कट ऑफ बाद में कार्यक्रम की विशिष्ट आवश्यकताओं को संबोधित करने वाले कार्यक्रम के परामर्श से तय किया जायेगा।
तीन मुख्य कारक पर तय होते हैं कटऑफ
एक्सएलआरआई प्रवेश के लिए जैट कट-ऑफ कई कारकों पर आधारित होते हैं। तीन मुख्य निर्धारण कारकों में से एक हैं उस वर्ष जैट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या, जैट के प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर और उपलब्ध सीटों की संख्या मुख्य तीन कारक हैं. इसमें टॉप स्कोरर छात्र-छात्राओं का चयन एक्सएलआरआइ में होगा। हालांकि देश की सबसे पुरानी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक, जैट ने हमेशा अत्याधुनिक परीक्षण पद्धति के साथ तालमेल रखा है. जैट का बहुआयामी परीक्षण ढांचा बिजनेस मैनेजमेंट की शिक्षा के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का सार्थक रूप से आकलन करने का प्रयास करता है।

इसे भी पढ़ें- एक्सएलआरआइ में पढ़ाई के साथ-साथ मिलेगा प्रतिमाह 50,000 रुपये

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply