Home > Crime > छगनलाल के कर्मी से 35 लाख रुपए की लूट बताने पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष बने हंसी के पात्र

छगनलाल के कर्मी से 35 लाख रुपए की लूट बताने पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष बने हंसी के पात्र

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इसे लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को साकची में एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। दिनदहाड़े लूट की घटना हो रही है। चोरी हो रही है। भगवान के मंदिर तक नहीं बक्शे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हेलमेट चेकिंग में मस्त है और अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को छगनलाल ज्वेलर्स के कर्मचारी से लूट की घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बदमाशों ने 35 लाख रुपए लूट लिए। ऐसा कहकर वह हंसी के पात्र बन गए। क्योंकि कर्मचारी से 32 लाख रुपए की लूट हुई है। इस बात की एसपी ऑफिस के आसपास मौजूद लोगों में काफी चर्चा रही कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष को यह तक नहीं पता कि कितने लाख रुपए की लूट हुई है।

Leave a Reply