Home > Crime > Jamshedpur: बिष्टुपुर के एक दुकानदार को उधार का पैसा वापस मांगने पर कर्जदार ने दी जान से मारने की धमकी

Jamshedpur: बिष्टुपुर के एक दुकानदार को उधार का पैसा वापस मांगने पर कर्जदार ने दी जान से मारने की धमकी

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के एक दुकानदार रवि आनंद श्रीवास्तव को गुरुवार को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कभी उनकी दुकान पर काम करने वाले कदमा निवासी पंकज सिंह ने दी है। पंकज सिंह ने रवि आनंद श्रीवास्तव से 3 लाख 26 हजार रुपए उधार लिया था। अब वापस नहीं कर रहा है। मामले में बिष्टुपुर थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। रवि आनंद प्रकाश ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रवि आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि उसने पंकज सिंह को साल 2007 में रुपए उधार दिए थे। बाद में जब वह उससे पैसा मांगने का दबाव डालने लगा तो पंकज सिंह उसकी दुकान से एक अन्य कर्मी का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत बिष्टुपुर थाने में दर्ज कराई गई।

बिष्टुपुर थाना पुलिस ने 10 अगस्त साल 2023 को पंकज सिंह को थाने बुलाया और दोनों में समझौता कर दिया। समझौते के अनुसार पंकज सिंह को प्रतिमाह ₹2500 रवि आनंद श्रीवास्तव को देना था। लेकिन, उसने यह रकम कभी नहीं दी। दुकानदार की मांग है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply