Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो पर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने साकची में साधा निशाना, बोले- क्षेत्र से गायब रहे MP नहीं किया कोई काम

Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो पर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने साकची में साधा निशाना, बोले- क्षेत्र से गायब रहे MP नहीं किया कोई काम

जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो पर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने निशाना साधा है। साकची में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के सचिव रमेश मुखी ने कहा कि संसद विद्युत वरण महतो 10 साल तक जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से गायब रहे। किसी भी बस्ती में नहीं गए। किसी भी बस्ती में कोई काम नहीं हुआ। रमेश मुखी ने कहा कि जमशेदपुर मजदूरों का शहर है। सांसद ने कभी भी मजदूरों की आवाज लोकसभा में नहीं उठाई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस आधार पर सांसद विद्युत वरण महतो को उत्कृष्ट सांसद का दर्जा दे दिया। यह हास्यास्पद है। इसलिए, शहर का मजदूर सांसद का विरोध करता है। रमेश मुखी ने कहा कि केंद्र में बैठे लोग एक दूसरे को लड़ा रहे हैं। संविधान विरोधी हैं। इसलिए, उन्हें उखाड़ फेंकना है।

 

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!