Home > Crime > Jamshedpur Fraud : ईकाम के डिलिवरीमैन ने सीतारामडेरा में की एक लाख पांच हजार रुपये की धोखाधड़ी 

Jamshedpur Fraud : ईकाम के डिलिवरीमैन ने सीतारामडेरा में की एक लाख पांच हजार रुपये की धोखाधड़ी 

जमशेदपुर : (Jamshedpur Fraud)लॉजिस्टिक कंपनी ईकाम के डिलिवरीमैन ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास एक ग्राहक के साथ धोखाधड़ी की है। सीमारामडेरा पुलिस ने रविवार को 12 बजे बताया कि यह धोखाधड़ी एक लाख पांच हजार रुपये की है। (Jamshedpur Fraud)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Theft : डेढ़ महीने बाद उजागर हुई 15 लाख की चोरी, पुलिस की लापरवाही से नाराज़ पीड़ित परिवार+ VDO

इस मामले में ईकाम कंपनी के सुपरवाइजर मानगो के देशबंधु लाइन डिमना रोड के रहने वाले सुजय गोस्वामी ने सीतारामडेरा थाने में डिलिवरीमैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jamshedpur Fraud : कदमा का है आरोपी डिलिवरी मैन

Jamshedpur Fraud: सीताराम डेरा थाना

Jamshedpur Fraud: सीताराम डेरा थाना

आरोपी डिलिवरी मैन कदमा के तिस्ता रोड बाजार के पास का रहने वाला है। डिलिवरी मैन का नाम अभिषेक यादव है। धोखाधड़ी की यह घटना 22 अप्रैल को घटी है। कंपनी के सुपरवाइजर को इस धोखाधड़ी का पता 22 अप्रैल को ही चला। इसके बाद कंपनी ने डिलिवरी मैन से संपर्क कर उसे पैसे लौटाने को कहा गया। मगर, डिलिवरी मैन टालमटोल करता रहा। इसके बाद यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद रविवार को पुलिस आरोपी डिलिवरी मैन की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। गौरतलब है कि जमशेदपुर झारखंड की आर्थिक राजधानी कही जाती है। यहां फ्राड के केस ज्यादा होते हैं। तकरीबन रोज थानों में धोखाधड़ी के केस दर्ज किए जाते हैं। इनमें से कुछ केस का ही खुलासा हो पाता है। अब देखना है कि इस मामले में पुलिस घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं। जनता की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिक गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश चल रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर
Jamshedpur Auto Driver Attack :बर्मामाइंस में ऑटो चालक पर चापड़ से हमला, गर्दन और सिर समेत कई जगह चोटें

Leave a Reply