Home > Crime > Jamshedpur: जमशेदपुर में सीसीआर डीएसपी के पद पर तैनात अनिमेष गुप्ता को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक

Jamshedpur: जमशेदपुर में सीसीआर डीएसपी के पद पर तैनात अनिमेष गुप्ता को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक

सरफराज हुसैन: जमशेदपुर में सीसीआर डीएसपी के पद पर तैनात अनिमेष गुप्ता को गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदक से नवादा जाएगा। पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीएसपी अनिमेष गुप्ता को यह पदक दिया गया है। इस संबंध में रांची से पुलिस महानिरीक्षक का पत्र जारी कर दिया गया है। कुल 55 पुलिस अधिकारियों को इस गणतंत्र दिवस पर पदक से नवादा जाएगा। रांची के अवर पुलिस निरीक्षक वेंकटेश कुमार और नवीन कुमार लकड़ा को राष्ट्रपति पदक पुरस्कार मिलेगा‌। 23 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इतने ही पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए पुलिस पदक मिलेगा। पांच पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक दिया जाएगा। दो पुलिसकर्मियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply