Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

Jamshedpur: जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जिला व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और जिला व्यवहार न्यायालय के प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में पारंपरिक रूप से भजन कीर्तन भी हुआ। सभी अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का आनंद लिया। इस मौके पर जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी निशांत कुमार, अमन मणि त्रिपाठी, सीजेएम चंद्रभानु कुमार और उनके साथ कई न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। जिला बार संघ तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा, नरेंद्र प्रसाद, लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह, जयप्रकाश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply