Home > Lifestyle > राजधानी रांची में 2 दिन तक बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना

राजधानी रांची में 2 दिन तक बारिश की मौसम विभाग ने जताई संभावना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : झारखंड में रांची सहित कई जिलों में दो दिन बारिश होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम केंद्र के मुताबिक 9 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है। जबकि 10 फरवरी को राज्‍य के उत्तरी और मध्‍य भागों में कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

Leave a Reply