Home > India > प्रयागराज के मुट्ठीगंज में छज्जा गिरने से दो बड़ा हादसा, 4 की मौत 9 घायल

प्रयागराज के मुट्ठीगंज में छज्जा गिरने से दो बड़ा हादसा, 4 की मौत 9 घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, प्रयागराज : प्रयागराज के मुट्ठीगंज में छज्जा गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हुए हैं। छह घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन घायल जीवन ज्योति अस्पताल में एडमिट हैं। घटनास्थल पर इतना बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। यह पुरानी बिल्डिंग का छज्जा था, जो गिरा है। इस घटना में मुट्ठीगंज के आर्य नगर के रहने वाले 40 वर्षीय सुशील कुमार गुप्ता, 51 वर्षीय राजेंद्र पटेल, 32 वर्षीय मुट्ठीगंज के पंचायती अखाड़ा के रहने वाले नीरज केसरवानी और पिपरी थाना क्षेत्र के सराय ममरेज के रहने वाले नसीरुद्दीन उर्फ सलमान की मौत हुई है। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों की जिम्मेदारी होती है कि वह शहर पर नजर रखें और जर्जर इमारतों को कंडम घोषित करें। उनको गिरा दें। लेकिन, यह अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते और जिम्मेदारी से भागते हैं। इसी वजह से इस तरह के हादसे होते हैं।

प्रयागराज में हादसा

Leave a Reply