Home > Crime > सोनारी में रैश ड्राइविंग कर रहे बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल दंपति को साकची के एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

सोनारी में रैश ड्राइविंग कर रहे बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, घायल दंपति को साकची के एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी में रैश ड्राइविंग कर रहे एक बाइक सवार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। शनिवार की रात हुई इस दुर्घटना में सिदगोड़ा के एचडीएसएम कॉलेज के पास के रहने वाले दंपत्ति अजय मानव और उनकी पत्नी रजनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अजय मानव के सर पर चोट है और पैर में भी चोट आई है। रजनी के सर में गंभीर चोट लगी है। रजनी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपत्ति को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। अजय मानव की पत्नी का मायका सोनारी में है। होली के अवसर पर रजनी अपने पति के साथ सोनारी गई थी। वहां से जब अपने घर से सिदगोड़ा लौट रही थी। तभी उनकी बाइक को रैश ड्राइविंग कर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply