Home > Jamshedpur > एमजीएम अस्पताल में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भोजन वितरण

एमजीएम अस्पताल में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने किया भोजन वितरण

जमशेदपुर: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अभिभावक सैयद मंजर आमीन ने अपने हाथों से एमजीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों के रिश्तेदार, अटेंडर और अभिभावकों के बीच रात्रि का भोजन वितरित किया। इसमें मुख्य रूप से मिक्स वेज, पनीर की सब्जी, वेज पुलाव, मीठा, फल, ब्रेड, फ्रूट केक और केला बांटा गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सैयद मंजर आमीन एवं सुभाष ने इस अवसर पर खुद पर गर्व महसूस किया। मंजर आमीन ने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों की काफी सराहना की और इस प्रकार से जरूरतमंद लोगों को खाना खिला कर खुशी का इजहार किया। उन्होंने वादा किया कि आने वाले समय में वह भी ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों में एक सदस्य के हैसियत से खड़े रहेंगे। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, सुभाष, रिजवानुज्जमां, मोहम्मद चांद, नादिर खान, अफताब आलम, इरशाद खान, मोहम्मद शेरू, हाजी मोहम्मद अयूब अली, मोहम्मद फिरोज आलम आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply