Home > Entertainment > रांची के कोकर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, भजन मंडली ने बनाया होलियाना माहौल, पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

रांची के कोकर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, भजन मंडली ने बनाया होलियाना माहौल, पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची: रांची के कोकर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पहुंचे। होली मिलन समारोह का आयोजन रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के सौजन्य से भाजपा कोकर मंडल और टीम आगाज ने किया। इस होली मिलन समारोह में जमशेदपुर से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की जोड़ी की प्रस्तुति की। कोकर की भजन मंडली ने अपने भजन से होलियाना माहौल पैदा कर दिया। श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस होली मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री व रांची की मेयर आशा लकड़ा के अलावा राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और कांके के विधायक समरी लाल के अलावा अन्य वार्ड पार्षद, भाजपा के रांची जिला अध्यक्ष केके गुप्ता, चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें –हिंदपीढ़ी में एक‌ लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला, थाने में शिकायत दर्ज

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply