Home > Jamshedpur > Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर में मनाया बाहा बोंगा पर्व

Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर में मनाया बाहा बोंगा पर्व

Jamshedpur: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी समाज के महापर्व बाहा बोंगा में हिस्सा लिया। यह भव्य कार्यक्रम कदमा में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने यहां पूजा-अर्चना कर प्रकृति की उपासना की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

बाहा बोंगा पर्व ने Hemant Soren को खींचा जमशेदपुर

Hemant Soren अपनी पत्नी संग पूजा करते हुए

Hemant Soren अपनी पत्नी संग पूजा करते हुए


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि वह रांची में अत्यधिक व्यस्त थे और उनका कार्यक्रम रद्द होने की संभावना थी। लेकिन बाहा बोंगा पर्व की ऊर्जा और प्रकृति की शक्ति उन्हें रांची से जमशेदपुर खींच लाई। उन्होंने यह भी वादा किया कि वह हर साल इस आयोजन में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Baha bonga : कदमा के संताल जाहेरथान में 8 मार्च को मनेगा बाहा बोंगा, शामिल होंगे मुख्यमंत्री व विधायक

महिला दिवस की शुभकामनाएं और योजनाओं की सौगात


मुख्यमंत्री ने महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “मंइयां सम्मान योजना” के तहत सभी महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता भेजी जा रही है, ताकि वे अपने पर्व-त्योहार खुशी से मना सकें।

 


जाहेर स्थल पर पूजा-अर्चना


मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, जो खुद गांडेय की विधायक हैं, इस दौरान पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में नजर आए। उन्होंने जाहेर स्थल पर जाकर पूजा-अर्चना की और आदिवासी समाज के इस पर्व का हिस्सा बने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए झारखंड में हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

You may also like
Jamshedpur DDC News : पूर्वी सिंहभूम में विधि व सामान्य शाखा की समीक्षा, कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता पर जोर
Potka Duck News : पोटका में शुरू हुई मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, 51 किसानों को बत्तख वितरण
Jamshedpur Rationing : 164 सबर परिवारों को नहीं भेजा गया राशन, डीसी ने जताई नाराज़गी 
Jamshedpur DC Janta Darbar : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं 70 से अधिक समस्याएं, त्वरित समाधान का आश्वासन

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!