Home > Jamshedpur > Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा में 923 लोगों के बीच बांटा पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट, कंबल का भी हुआ वितरण

Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा में 923 लोगों के बीच बांटा पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट, कंबल का भी हुआ वितरण

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को कदमा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 923 लोगों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट बांटा। कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर और साकची के रहने वाले वृद्ध महिला व पुरुष और विधवा महिलाओं के बीच यह सर्टिफिकेट बांटा गया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि अब इन लोगों को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। इन दिनों जमशेदपुर में ठंड बढ़ रही है। इसलिए लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम के जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अलावा संजय तिवारी, माजिद अख्तर, इरशाद हैदर, बबन शुक्ला, प्रभात ठाकुर, मनोज झा, रवि दुबे, धनु महतो आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा में डीबीएमएस स्कूल में डाला वोट
Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अकाउंट फ्रीज होने पर भाजपा पर साधा निशाना, बोले-चुनाव में वाकओवर लेना चाहती है पार्टी+ वीडियो
Jamshedpur : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के 8 मार्च को होने वाली स्वर्णरेखा आरती के लिए जोर-शोर से चल रही तैयारी, रात में शुरू हुआ घाट पर सीढ़ी निर्माण+ वीडियो
Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा में 935 लाभुकों के बीच बांटा पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट

Leave a Reply