Home > Jamshedpur > Jamshedpur Hazrat Abutalib Birthday : रसूल ए अकरम के चचा हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम की वेलादत पर रही महफिल की धूम+ VDO

Jamshedpur Hazrat Abutalib Birthday : रसूल ए अकरम के चचा हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम की वेलादत पर रही महफिल की धूम+ VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Hazrat Abutalib Birthday) जमशेदपुर में रसूल-ए-अकरम के चचा हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मोहिब्बान-ए-अहलेबैत संस्था की तरफ से मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित इमाम बारगाह हजरत अबू तालिब में महफिल का आयोजन किया गया। इस महफिल में स्थानीय शायरों ने कसीदा खानी की। हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम की शान में कसीदा पढ़ा। शिया जामा मस्जिद उम्मे खलील के इमाम ए जुमा व जमात मौलाना जकी हैदर साहब ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इसे भी पढ़ें – Shab E Barat : दुनिया भर में इमाम महदी अलैहिस्सलाम की वेलादत की धूम

Jamshedpur Hazrat Abutalib Birthday: अली का बाप है काफिर तो मुसलमान कौन

Jamshedpur Hazrat Abu Talib Birthday : हुसैनी मिशन के सदर मुनीर हसन हुए सम्मानित

Jamshedpur Hazrat Abutalib Birthday : हुसैनी मिशन के सदर मुनीर हसन हुए सम्मानित

उन्होंने भी कसीदा पढ़ा। मौलाना ज़की हैदर साहब ने पढ़ा अली का बाप है काफिर तो मुसलमान कौन। कसीदा पढ़ने वालों में मुमताज, शीराज, सिराज, इरशाद, प्रोफेसर आले अली, फवाद आदि रहे। प्रोफेसर जकी अख्तर ने तकरीर की और उन्होंने हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम की जीवनी पर रोशनी डाली। बताया कि हज़रत अबू तालिब अलैहिस्सलाम का जन्म 29 सवाल 1446 हिजरी को हुआ था।

करीम सिटी कॉलेज के प्रोफेसर आले अली हुए सम्मानित

करीम सिटी कॉलेज के प्रोफेसर आले अली हुए सम्मानित

उन्होंने ही रसूल इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की परवरिश की थी और हर मौके पर उन्होंने पैगंबर ए अकरम की हिफाजत की। रसूले अकरम का निकाह भी हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम ने पढ़ाया था।

महफिल के बाद इस्लामिक क्विज का आयोजन किया गया। संस्था के मोहम्मद सगीर हुसैन ने बताया कि क्विज के विजेताओं को इनाम दिए गए। मस्जिद के पेश इमाम ज़की हैदर साहब, हुसैनी मिशन के सदर मुनीर हसन, प्रोफेसर ज़की अख्तर को सम्मानित भी किया गया।

You may also like
Jamshedpur Education : जगुआर यूनाइटेड ने जीती लोयोला एलुमनी प्रीमियर लीग- सीजन 1   

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!