Home > Entertainment > जमशेदपुर: मानगो में दलमा पहाड़ की तराई में लोगों के घूमने के लिए अर्बन ग्रीन कॉरिडोर बनाएगा नगर निगम

जमशेदपुर: मानगो में दलमा पहाड़ की तराई में लोगों के घूमने के लिए अर्बन ग्रीन कॉरिडोर बनाएगा नगर निगम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में एमजीएम मेडिकल कॉलेज की तरफ दलमा पहाड़ की तराई में मानगो नगर निगम अर्बन ग्रीन कॉरिडोर बनाने जा रहा है। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को जमीन की तलाश में निकले। एमजीएम मेडिकल कॉलेज से पारडीह तक पहाड़ के किनारे जो वन भूमि है, वहां 40 फीट चौड़ाई में अर्बन ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अर्बन कॉरिडोर का निर्माण होने से मानगो के लोगों को मॉर्निंग वॉक करने, स्वास्थ्य लाभ लेने और खुली हवा में टहलने का मौका मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही अर्बन ग्रीन कोरीडोर का प्रस्ताव वन विभाग को दिया जाएगा। अर्बन कॉरिडोर में 40 फीट की चौड़ाई में पौधरोपण के अलावा मुरूम सड़क का निर्माण होगा। ताकि लोग यहां मार्निंग वाक कर सकें। जमीन की तलाश के दौरान मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, संतोष कुमार, कनीय अभियंता नंदू कुमार और सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply