Home > Ranchi > विधानसभा अध्यक्ष एकादश ने मुख्यमंत्री एकादश को हराया

विधानसभा अध्यक्ष एकादश ने मुख्यमंत्री एकादश को हराया

जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच
मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का खिताब रणधीर कुमार कुमार सिंह को, अमित मंडल को बेस्ट बैट्समैन और सुदेश कुमार महतो बने बेस्ट फील्डर
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
विधानसभा में जनता की समस्याओं को बेबाकी से उठाने वाले विधायकों ने बुधवार को क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेरा। धुर्वा के जेएससीए स्टेडियम में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। विधानसभा अध्यक्ष एकादश की टीम ने मुख्यमंत्री एकादश को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर का खिताब विधानसभा अध्यक्ष एकादश टीम के रणधीर कुमार कुमार सिंह को मिला। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अमित मंडल और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार सुदेश कुमार महतो को प्रदान किया गया ।
यह रहा स्कोर
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विधानसभा अध्यक्ष एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 130 रन बनाए। विधायक अमित मंडल ने नाबाद 48, सुदेश कुमार महतो ने नाबाद 26, रणधीर कुमार सिंह ने नाबाद 22 और नवीन कुमार जयसवाल ने नाबाद 19 रन बनाए। इसके बाद 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुख्यमंत्री एकादश की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। टीम के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 28 और इरफान अंसारी ने 23 रन बनाए। विधानसभा अध्यक्ष एकादश के लिए रणधीर कुमार सिंह ने 3 विकेट झटके। इस तरह विधानसभा अध्यक्ष एकादश ने 63 रनों से मैच अपने जीत लिया।
ग्रास रिमूवर मशीन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अत्याधुनिक रियल स्टार ग्रास रिमूवर मशीन का उद्घाटन किया। इस मशीन के जरिए स्टेडियम में एक से बढ़कर एक डिजाइन में घास काटी जा सकेगी। इससे इस स्टेडियम के मैदान की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।

Leave a Reply