Home > Politics > Ranchi : मुख्यमंत्री पद के दावेदार चंपई सोरेन को राज्यपाल ने दिया शाम 5:30 बजे का समय, राज्यपाल को चंपई ने भेजा था दूसरा पत्र

Ranchi : मुख्यमंत्री पद के दावेदार चंपई सोरेन को राज्यपाल ने दिया शाम 5:30 बजे का समय, राज्यपाल को चंपई ने भेजा था दूसरा पत्र

रांची : मुख्यमंत्री पद के दावेदार चंपई सोरेन को राज्यपाल ने शाम 5:30 बजे मिलने का समय दिया है। माना जा रहा है कि चंपई सोरेन अपने सभी सत्ता पक्ष के 43 विधायकों के साथ शाम 5:30 बजे राज भवन जाएंगे। चंपई सोरेन ने बुधवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर 43 विधायकों का समर्थन होने का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सभी विधायकों के समर्थन के लिए हस्ताक्षर युक्त कागज भी राजभवन को भेज दिया गया था। लेकिन राज्यपाल ने चंपई सोरेन को मिलने का समय नहीं दिया था। बुधवार को राजभवन पहुंचे सभी विधायक राजभवन से बाहर निकाल दिए गए थे। इससे विधायकों में नाराजगी भी थी। कई घंटे बीत जाने के बाद जब राजभवन से कोई जवाब नहीं मिला तो गुरुवार को चंपई सोरेन ने राज्यपाल को दूसरा पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि लगभग 18 घंटे से राज्य में सरकार का कोई अस्तित्व नहीं है। राज्य में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संवैधानिक प्रमुख होने के नाते सभी विधायक उनसे उम्मीद करते हैं की लोकप्रिय सरकार बनाने के लिए वह मार्ग प्रशस्त करें और राज्य को भ्रम की स्थिति से बाहर निकालें। राज्यपाल से अनुरोध किया गया था कि वह सरकार बनाने के लिए उनका दावा कबूल कर उन्हें समय दें। चंपई सोरेन ने राज्यपाल से दोपहर बाद 3:00 बजे का समय मांगा था। लेकिन, अब उन्हें 5:30 बजे का समय मिला है। माना जा रहा है कि शाम 5:30 बजे संयुक्त गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन विधायकों के दल बल के साथ राजभवन जाएंगे।

You may also like
Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर में मनाया बाहा बोंगा पर्व
Jamshedpur Baha bonga : कदमा के संताल जाहेरथान में 8 मार्च को मनेगा बाहा बोंगा, शामिल होंगे मुख्यमंत्री व विधायक
झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने आम बागान से साकची डीसी ऑफिस तक निकाला झारखंडी अधिकार मार्च
कोलकाता से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली पहुंचे हैं चंपई, बंगाल के बड़े भाजपा नेता से की थी मुलाकात

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!