Home > Jamshedpur > Potka: पोटका के हरिणा में मुक्तेश्वर धाम आश्रम को सरकार ने पर्यटन स्थल में किया शामिल, होगा सुंदरीकरण

Potka: पोटका के हरिणा में मुक्तेश्वर धाम आश्रम को सरकार ने पर्यटन स्थल में किया शामिल, होगा सुंदरीकरण

पोटका : पोटका के हरियाणा स्थित मुक्तेश्वर आश्रम को झारखंड सरकार ने पर्यटन स्थल की कैटेगरी सी में शामिल कर लिया है। इसके बाद डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर गुरुवार को सहायक अभियंता हरिणा पहुंचे। विधायक संजीव सरदार भी पहुंचे और सहायक अभियंता ने मुक्तेश्वर धाम आश्रम और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। विधायक संजीव सरदार ने बताया कि हरिणा में शिवसागर तालाब का जीर्णोद्धार होगा। पांड्राशोली एवं बुनूडीह में भव्य तोरण द्वार बनाया जाएगा। पूरे इलाके में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। यहां हर साल एक करोड़ रुपए खर्च कर विकास कार्य किए जाएंगे। मुक्तेश्वर धाम आश्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम होगा। मुक्तेश्वर धाम आश्रम के मुख्य पुजारी बजरांकण दंडपाट ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। गौरतलब है कि हरिणा में रोजा संक्रांति के अवसर पर मेला लगता है। इस मेले में ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से लोग पहुंचते हैं। यहां बड़ा मेला लगता है। हरिणा में प्रसिद्ध शिवलिंग है। यह शिवलिंग काफी पुराना माना जाता है। लोग बताते हैं कि एक चरवाहा गाय चराने हरिणा जंगल तक जाता था। कुछ दिनों से दुधारू गाय ने घर जाकर दूध देना बंद कर दिया तो गाय पर नजर रखी जाने लगी। चरवाहे ने देखा कि गाय एक स्थान पर खड़ी है और उसके स्तन से दूध प्रवाहित हो रहा है। जहां दूध गिर रहा था वहां खुदाई की गई तो शिवलिंग निकला।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply