Home > Jamshedpur > टाटानगर रेलवे स्टेशन समेत चक्रधरपुर डिवीजन के चार स्टेशनों का होगा कायाकल्प, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर का रायरंगपुर स्टेशन भी शामिल + वीडियो

टाटानगर रेलवे स्टेशन समेत चक्रधरपुर डिवीजन के चार स्टेशनों का होगा कायाकल्प, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर का रायरंगपुर स्टेशन भी शामिल + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीआरएम विजय साहू रविवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि टाटानगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है। यहां पटरियों को भी उन्नत किया जाएगा और चक्रधरपुर डिवीजन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेगी। अभी यहां 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ रही है।

डीआरएम विजय कुमार साहू

एक साल के अंदर डिवीजन की रेल पटरियां उन्नत हो जाएंगी और ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी। डीआरएम ने बताया कि चक्रधरपुर डिवीजन के चार रेलवे स्टेशन टाटा नगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर के रायरंगपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए वर्क सैंक्शन हो चुका है। जल्दी ही चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन टाटा नगर रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा। इसकी शक्ल सूरत बदल जाएगी।

डीआरएम विजय कुमार साहू

डीआरएम विजय साहू ने बताया कि पूरे देश में 74 नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जानी है। इसमें से चार वंदे भारत ट्रेन चक्रधरपुर डिवीजन को मिली है। वंदे भारत ट्रेन का जल्दी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। आदित्यपुर से लेकर झारसुगुड़ा के बीच थर्ड लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है ।

रायरंगपुर से बंडामुंडा के बीच 26 किलोमीटर थर्ड लाइन बिछाने का काम बाकी है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!