Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो के डिमना रोड पर बिजली के पोल पर आग से अफरा-तफरी

Jamshedpur: मानगो के डिमना रोड पर बिजली के पोल पर आग से अफरा-तफरी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड पर सुभाष कॉलोनी में संजय पथ पर बिजली के एक पोल में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने की ये घटना शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे लगी है। लोगों ने फौरन बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। मगर कई घंटे तक बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों को फोन किया तो वह पहुंचने की बात कहते रहे। दमकल को भी जानकारी दी गई। बाद में आग पर काबू पाया जा सका।