Home > Health > इमरजेंसी का विस्तार होने और बेड बढ़ने के बाद भी एमजीएम अस्पताल की नहीं सुधरी व्यवस्था, जमीन पर लेटकर ही हो रहा मरीजों का इलाज

इमरजेंसी का विस्तार होने और बेड बढ़ने के बाद भी एमजीएम अस्पताल की नहीं सुधरी व्यवस्था, जमीन पर लेटकर ही हो रहा मरीजों का इलाज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी का एक्सटेंशन किया गया है। इमरजेंसी का एक्सटेंशन कर 15 बेड बढ़ाए गए हैं। लेकिन, इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। इमरजेंसी में अभी भी मरीजों का जमीन पर लेटा कर इलाज हो रहा है। कई मरीजों को जमीन पर लेटा कर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। इससे मरीज के परिजन असंतुष्ट हैं। परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने दावा किया था की कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम की व्यवस्था सुधरेगी। लेकिन इसमें सुधार नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी एमजीएम की स्थिति नहीं सुधार पा रहे हैं। एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था का आलम बना हुआ है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply