Home > Jamshedpur > निर्मल गेस्ट हाउस में हुआ जनता दल यूनाइटेड का चुनाव, विश्राम प्रसाद निर्विरोध बने जिला अध्यक्ष

निर्मल गेस्ट हाउस में हुआ जनता दल यूनाइटेड का चुनाव, विश्राम प्रसाद निर्विरोध बने जिला अध्यक्ष

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ. यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. रविवार को हुए चुनाव में विश्राम प्रसाद को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया. विश्राम प्रसाद ने बताया कि उनके सामने दो उम्मीदवार मनोज मांझी और अजय कुमार खड़े हुए थे।

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष

लेकिन दोनों ने विश्राम प्रसाद के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। विश्राम प्रसाद पहले भी जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष थे। चुनाव के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कौशल कुमार और निर्वाचन पदाधिकारी अशोक सिंह मौजूद थे। चुनाव जीतने के बाद नए जिलाध्यक्ष को प्रदेश महासचिव अंजली सिंह ने बधाई दी है।

जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी कार्यकर्ता

जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत बनाया जाएगा। यह उनकी पहली प्राथमिकता है। पार्टी में सभी को साथ लेकर चलेंगे और जन समस्याओं के लिए जल्दी ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!