Home > Lifestyle > इंडोनेशिया के सोलोमन आईलैंड पर आया भूकंप, 162 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के सोलोमन आईलैंड पर आया भूकंप, 162 लोगों की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जकार्ता: इंडोनेशिया के सोलोमन आईलैंड पर भूकंप आ गया। यह भूकंप 7.3 की तीव्रता का था। भूकंप के बाद इंडोनेशिया के इस आईलैंड पर तबाही मची हुई है। अब तक 162 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों में 40 बच्चे भी शामिल हैं। 700 लोग घायल हैं। इनका अस्पतालों और अस्थाई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। भूकंप से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में कई बड़ी इमारतें धराशाई हो गईं। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत जावा के एक पहाड़ी क्षेत्र सियांजुर शहर के करीब था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारतें एक के बाद एक भहरा कर गिरने लगीं। सरकार ने फौरन ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। फुटपाथ पर ही अस्थाई टेंट बनाए गए हैं और लोगों का इलाज किया जा रहा है। बताते हैं कि कम से कम 2200 घरों को नुकसान
पहुंचा है। पश्चिमी जावा प्रांत के गवर्नर रिजवान कामिल ने बताया कि 13000 लोगों ने इलाका छोड़ दिया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इमारतों के मलबे में अभी भी 25 लोग फंसे हुए हैं। इनको निकालने का काम जारी है। इमारतों के मलबे में सैकड़ों कारें दबी हुई हैं। कई सड़कें कट गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब भूकंप आया तो एक साथ घरों से हजारों लोग बाहर निकल पड़े। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। घायलों को सियांजुर के डॉक्टर हाफिज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की कार पार्किंग में भी मरीजों को का इलाज किया जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा व टेल्को में चोरी व छिनताई को अंजाम देने वाले सात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार+ VDO
Jamshedpur Bakreed : जमशेदपुर में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-ए-कुर्बान, नमाज के बाद की गई अमन-चैन की दुआ+VDO
Jamshedpur Bakreed News : बकरीद पर ड्रोन से होगी शहर निगरानी, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
Jharkhand Governor : रानी ठाकुर को आरका जैन यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने PHD की उपाधि से नवाजा

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!