Home > Jamshedpur > Dr. BR Ambedkar : अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला सिखिज्म के खिलाफ: कुलविंदर सिंह

Dr. BR Ambedkar : अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला सिखिज्म के खिलाफ: कुलविंदर सिंह

जमशेदपुर : (Dr. BR Ambedkar) कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने अमृतसर स्थित हेरिटेज स्ट्रीट पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़े से हमला और संविधान जलाने की कोशिश को सिख धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ बताया। कुलविंदर सिंह ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का अपमान करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है, जो उनके योगदान को सराहते हैं। (Dr. BR Ambedkar) 

कुलविंदर सिंह ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के हाशिये पर खड़े अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने शिक्षा, समानता और कानूनी अधिकार सुनिश्चित करने के लिए संविधान में प्रावधान किए, जो आज भी वंचित वर्ग के लिए प्रेरणा हैं।

इसे भी पढ़ें – Santosh Murder Case : मानगो के संतोष सिंह हत्याकांड के मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Dr. BR Ambedkar की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाने की घटना पर प्रतिक्रिया

कुलविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच के अनुसार, प्रतिमा पर हथौड़ा चलाने वाला आरोपी आकाशदीप सिंह अनुसूचित जाति से ही संबंधित है। उन्होंने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री से इस मामले की गहराई से जांच करवाने और दोषियों को बेनकाब करने की मांग की। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले।

सिख धर्म और अंबेडकर

कुलविंदर सिंह ने सिख धर्म की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जाति, धर्म, नस्ल और प्रांत के भेदभाव को नकारते हुए मानवता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि सिख धर्म ने बहुलवादी संस्कृति की रक्षा के लिए कई बलिदान दिए हैं। गुरु तेग बहादुर, भाई मती दास, भाई सती दास, और भाई दयाला जी जैसे महान शहीदों ने दिल्ली के चांदनी चौक में अपने प्राण त्याग दिए। गुरु गोविंद सिंह के चार बेटे और उनकी माता जी ने भी शहादत दी। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि डॉक्टर अंबेडकर ने भी सिख धर्म अपनाने पर विचार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने नागपुर में लाखों लोगों के साथ बौद्ध धर्म को अपनाया। सिख धर्म के प्रति अंबेडकर का यह झुकाव दिखाता है कि वह सिख धर्म की मानवतावादी विचारधारा से प्रेरित थे।

सिख समुदाय की जिम्मेदारी

कुलविंदर सिंह ने कहा कि हर सच्चे सिख को इस घटना की कड़ी निंदा करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के संविधान के तहत सिख समुदाय का बड़ा हिस्सा आरक्षण का लाभ लेकर शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और संविधान एवं महान नेताओं के प्रतीकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।


You may also like
Sidgora Crime : गुरचरण सिंह बिल्ला प्रकरण: पुलिस जांच तेज, पदमुक्त करने की मांग 
Night Accident : गोविंदपुर के गिट्टी मशीन इलाके में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत के बाद हंगामा

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!