Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बोर्ड हटाने की मांग, मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा ज्ञापन

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बोर्ड हटाने की मांग, मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा ज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कई बोर्ड लगे हुए हैं। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी संजीव आचार्या ने इन बोर्डों को हटाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी अनन्य मित्तल को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित है। ज्ञापन में कहा गया है कि बोर्ड में लिखा है कि यह बोर्ड जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की तरफ से लगाए गए हैं। जबकि, ऐसा नहीं है। इन बोर्डों को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने खर्चे पर लगवाया है। संजीव आचार्या ने बताया कि साल 2022 में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधानसभा में एक सवाल किया था। इस पर सरकार ने जवाब दिया था कि ऐसे बोर्ड को हटाने का आदेश दिया गया है। इसके बावजूद यह बोर्ड अभी तक नहीं हटाए गए हैं। संजीव आचार्या का कहना है कि इन बोर्डों से प्रचार हो रहा है। इसलिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने मांग की कि यह बोर्ड अविलंब हटाए जाएं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply